लखनऊ के इस क्षेत्र में मिली कोरोना संक्रमित महिला

राजधानी लखनऊ में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में एक और कोरोना केस हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही में कोरोना संक्रमित महिला की मिलने की जानकारी मिली , प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जांच रिपोर्ट में गर्भवती महिला के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शुरुआत में घर पर ही क्वारनटीन किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम नरही पहुची। वहीँ डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने तत्काल पूरे एरिया को सील कराया और डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह,एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा,एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा व इंस्पेक्टर हजरतगंज सन्तोष सिंह नरही चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।