डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कैसरबाग क्षेत्र में किया पैदल गश्त

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी को देखते हुए जो पूरे देश मे लॉक डाउन किया गया है और कोरोना वायरस से लोगो को लगातार जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन सड़को पर पूरी तरह मुस्तैद है और लोगो से अपील कर रही है कि आप लोग अपने घरो में रहे और सुरक्षित रहे बिना किसी जरूर आवश्यकता के बाहर मत निकलिए तो वही आज डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी खुद सड़को पर उतर कर लोगो को जागरूक कर रहे है।

वही डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ट त्रिपाठी ने बताया कि कैसरबाग चौराहें पर हम लोग है वाहनों की चेकिंग कर रहे है आपको मालूम है कि लॉकडाउन का फिजिकल डिस्टनसिंग पालन कराने के लिए पुलिस रोड पर रह रही है इसी क्रम में मैं यहां चेकिंग पर हूँ अपने ऑफिसर और सारे मेन के साथ में वहीँ मेरा उद्देश्य यहाँ पर एक ही है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो, कोई भी अनावश्यक रूप से न घूमे कोई भी ऐसा काम ना किया जाए जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा हो लेकिन इस चीज का अनुपालन कराने के लिए हम लोग सड़कों पर है फिलहाल कोई नया केस यहां पर नही आया है आप लोगो को मालूम है जिस जगह पर हम लोग यहां पर उपस्थित है। यहां लेफ्ट साइट पर हॉट स्पॉट है।यहां पर कई लोगों को पॉजिटिव है।इसलिए इस एरिया में खास ध्यान देनी की जरूरत है।इसी क्रम में हम लोग यहां पर चेकिंग करवा रहे है।