लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश शनिवार को मोहनलालगंज स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास पहुंचे। यहां पर 134 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने क्वारंटीन किए गए लोगों से बातचीत की। इन लोगों में विदेश से भारत लौटे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें यहां पर रखकर निःशुल्क भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस दौरान डीएम ने लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जीवनशैली को उत्तम बनाने के विषय में विस्तार से जानकारी भी दी और इस क्वारंटीन सेंटर में निरंतर अपनी सेवा दे रहें केंद्र व्यवस्थापक, डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ व लगातार ड्यूटी पर रहे लोगों का ताली बजाकर अभिनंदन भी किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी जयशंकर दुबे, एसडीएम (मोहनलालगंज) पल्लवी मिश्रा, व्यास प्रबंधक जितेंद्र खन्ना भी उपस्थित रहे।