गोरखपुर की महिला थाना पुलिस की टीम ऐसे कर रही है जनता की सेवा

गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ जनपद के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन कराने के साथ-साथ जरूरतमंदों को लंच पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया जा रहा है तथा उन्हें कोरोनावायरस बीमारी के संबंध में जागरूक करते हुए बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं इतना ही नहीं इसके साथ ही साथ मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने का भी सही तरीका बताते हुए उन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है। इसी क्रम में खोराबार थाना क्षेत्र के बंटानिया में लोगों के मध्य खाना वितरण के साथ-साथ मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया गया।