उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम डिपो कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष और महामंत्री ने राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के अधिशासी निदेशक अशोक श्रीवास्तव पर करप्शन करने, नौकरी से बर्खास्त करने, 3 साल से सैलरी ना देने और सीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है कर्मचारियों का आरोप कि अधिशासी निदेशक अशोक श्रीवास्तव करप्शन की शिकायत करने का बदला ले रहे हैं. वहीं अधिशासी निदेशक अशोक श्रीवास्तव ने इस पूरे मामले पर अब मीडिया के सामने अपनी सफाई पेश करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है