कोरोना वायरस के बीच पेटीएम यूजर्स के लिए ख़ुशख़बरी, बिना किसी टेंशन के आज करें एक लाख रुपये तक की खरीदारी

पेटीएम यूसर्स (Paytm Users) के लिए ख़ुशख़बरी एक महीने तक पैसे नहीं चुकाने की छूट दे रहा है पेटीएम । कंपनी ने अपनी पोस्टपेड सर्विस (Paytm Postpaid Service) का विस्तार किया है। कंपनी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान उपभोक्ता कर्ज की मांग ज्यादा बढ़ी है। जिसके अनुसार अब यूसर्स जनरल स्टोर और रिलायंस फ्रेश (Reliance Fresh), हल्दीराम (Haldiram), अपोलो फार्मेसी (Apollo Pharmacy), क्रोमा (Tata Croma) , शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) सहित अन्‍य रिटेल चेन से सामान खरीदने पर इस सर्विस के तहत एक महीने तक पैसे नहीं चुकाने की छूट का लाभ उठा सकते है। कंपनी के अनुसार यूजर्स अपने सभी बिलों का पेमेंट करने के साथ किराना और घर के जरूरी सामान खरीदने के लिए इस सर्विस का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसे देखते हुए कंपनी ने फर्नीचर और कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी बड़ी वस्तुओं के लिए पेमेंट की मासिक सीमा एक लाख रुपये तक बढ़ाई है।

कंपनी के अनुसार :

पेटीएम कंपनी के अनुसार इस सेवा से पेटीएम यूसर्स को बढ़ी हुई कर्ज सीमा से राहत मिलेगी दत्त ही इससे रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए बार-बार कैश नहीं निकालना पड़ेगा।

कंपनी ने पोस्टपेड के 3 वैरिएंट पेश किए हैं। इनमें लाइट, डिलाईट और एलीट शामिल हैं, जहां पोस्टपेड लाइट में सुविधा शुल्‍क के साथ 20,000 रुपये तक की लिमिट है।

डिलाइट और एलीट 20,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक मासिक क्रेडिट लिमिट के साथ आ रहे हैं। इनमें किसी भी तरह का सुविधा शुल्‍क नहीं है।

ऐसे मिलेगा फायदा :

पेटीएम पोस्टपेड सर्विस का फायदा उठाने के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्‍शन में ‘पोस्टपेड’ आइकन दिखेगा। इसके लिए पार्टनर एनबीएफसी के साथ ऑनलाइन केवाईसी को पूरा करना होगा। इसके पूरा हो जाने के बाद आपको आइकन दिखने लगेगा। बिल को हर महीने की 7 तारीख तक चुकाने की जरूरत पड़ेगी।

यह सेवा दो एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियों) के साथ पार्टनरशिप में पेश की जा रही है। ये पेटीएम एप यूजरों को विभिन्न भुगतान के लिए इंस्‍टेंट क्रेडिट लाइन या दूसरे शब्‍दों में कहें तुरंत कर्ज की सुविधा देती हैं।