Gorakhpur : एक मजदूर ने फांसी लगाने का किया प्रयास

https://www.youtube.com/watch?v=Ea6LzbZ4niw

नौसढ़ चौराहे पर स्थित एक तीन मंजिले मकान की रेलिंग से एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. गनीमत रही कि पुलिस (Police) की सतर्कता से युवक की जान बचा ली गई. नौसढ़ पुलिस चौकी पर मौजूद दरोगा और सिपाहियों को जब इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे पर लटकने से पहले ही उसे बचा लिया.