उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेलघाट गांव के एक बाग में लगभग 300 चमगादड़ों की मौत से हड़कंप मच गया है। अचानक बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई । हालांकि चमगादड़ों के मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वन विभाग इनके मौत की वजह अचानक बढ़ी गर्मी व पानी की कमी बता रहा है।