कोरोनावायरस महामारी के चलते पूरा देश लॉक डाउन की भयंकर स्थिति में जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना योद्धाओं द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर बैंकों सहित सभी खाताधारकों को उनके घर घर पहुंच कर भुगतान किया जा रहा है जिससे बैंकों में भीड़ ना जमा हो और कोरोनावायरस महामारी से जंग लड़ा जा सके
आपको बता दें कि इसी के तहत आज बाराबंकी के विकासखंड हैदरगढ़ क्षेत्र में कुछ शाखा डॉक पालों विनोद कुमार शुक्ला,, सोहन लाल रावत, द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आई पीपीबी के थ्रू आधार इनेबुल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से लोगों को भुगतान किया गया, वहीं कैंप में सभी खाताधारक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाइन में दूरी बनाकर खड़े दिखे।