इंस्पेक्टर अलीगंज फ़रीद अहमद की टीम को मिली सफलता

कमिश्नर सुजीत पांडेय के दिशा निर्देश पर काम कर रहे इंस्पेक्टर अलीगंज फ़रीद अहमद की पुलिस टीम को सफलता मिली है आपको बता दें कि लॉकडाउन के आदेश की धज्जियां उड़ा कर चोरी छिपे मुर्गे वा बकरे का मांस सप्लाई करने वालो पर अलीगंज पुलिस बड़ी सफलता मिली है। रात के अंधेरे में पुलिस की आंख में धूल झोंककर मांस सप्लाई कर रहे थे तभी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अलीगंज फ़रीद अहमद ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच कर 10 शातिर मांस व्यापारियों को दबोचा। लगभग 1 कुंटल से ऊपर पुलिस ने मांस बरामद किया ।