
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हुए 69000 सहायक शिक्षा भर्ती (69000 Assistant Teacher Recruitment) में अथ्यर्थियों का फर्जी ढंग से पास होने का मामला सामने आने के बाद हलचल मच गई। अब यह मामला सियासी चोला भी ओढ़ चूका है। इस गड़बड़ी के मामले में सरकार पर विपक्षी पार्टियाँ तंज कसे जा रही है। इस गड़बड़ी मामले में प्रयागराज (Prayagraj) के सोंराव थाने में दर्ज मामले की जांच यूपी एसटीएफ (UP STF) को सौंपी गई है। शिक्षा भर्ती गड़बड़ी मामले में जांच की जिम्मेदारी डीजीपी एचसी अवस्थी को दी गई है। प्रयागराज पुलिस ने अब तक गड़बड़ी का मास्टरमाइंड डॉ केएल पटेल सहित कई को गिरफ्तारकर लिया है।
जांच एजेंसी बदलने की सिफारिश :
बता दे इस मामले में आरोपियों के बड़े नेटवर्क को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने प्रदेश सरकार से जांच एजेंसी बदलने की सिफारिश की थी। इसके बाद डीजीपी ने ये निर्णय लिया है। फर्जीवाड़े गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार कर अब तक जेल भेजा जा चुका है। मामले में अब पुलिस का शिकंजा सफल अभ्यर्थियों पर भी कसने लगा है। पुलिस ने टॉपर समेत 2 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के रडार पर 50 से ज़्यादा सफल अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थियों पर गिरोह को 8 से 10 लाख रुपए देकर भर्ती परीक्षा में पास होने का आरोप है।
पैसे लेकर भर्तियां कराने में झांसी में तैनात मेडिकल अफसर का अहम रोल
बता दे, पुलिस की पूछताछ में अब तक गिरोह ने 50 से ज़्यादा अभ्यर्थियों को पास कराने की बात कबूली है। पुलिस अफसरों के अनुसार सैकड़ों अभ्यर्थियों को पैसे लेकर पास कराया गया है। पैसे लेकर भर्तियां कराने में झांसी में तैनात मेडिकल अफसर का अहम रोल रहा है। केएल पटेल नाम का ये मेडिकल आफिसर जिला पंचायत का सदस्य भी रहा चुका है। यही नहीं मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में भी इसका नाम रहा है, ये कई कॉलेजों का संचालक भी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क यूपी के डेढ़ दर्जन से ज़्यादा जिलों में फैला हुआ है।
सरकार को घेरने में लगी विपक्षी पार्टियाँ :
बता दे, उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती (69000 Assistant Teacher Recruitment) मामले पर विपक्षी पार्टियाँ सरकार को घेरने में लगी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इसे व्यापम घोटाला करार दिया है, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है । समाजवादी पार्टी (samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर प्रदेश में भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर तंज कसा है।