ये तस्वीर यूपी के झांसी जिले से सामने आई है जहां ढाई साल की बच्ची खेलते-खेलते अपने मकान की छत पर जाकर फंस गई और दरवाजा किसी तरह अंदर से बंद हो गया। खुली छत से बच्ची के नीचे गिरने का खतरा था, ऐसे में बच्ची की जिंदगी दांव पर लगी थी आखिर नगरपालिका की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करके बच्ची तक पहुंच गई और उसे सुरक्षित निकाल लिया, जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। दरअसल, मामला मऊरानीपुर क्षेत्र के मऊ देहात का है। जहां डॉ. विजय राजपूत की ढाई वर्षीय बेटी खेलते-खेलते किसी तरह मकान की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गई और छत का दरवाजा लॉक हो गया। परिजनों के प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुल सका और छत ऊपर से खुले होने के कारण मासूम बच्ची के नीचे गिरने का खतरा बढ़ता जा रहा था। इसी बीच मकान मालिक ने घटना की सूचना नगरपालिका मऊरानीपुर को दे दी। सूचना पर नगरपालिका के कर्मचारी तुरन्त ही मौके पर पहुंच गए और रैस्क्यू ऑपरेशन कर अपनी जान को जोखिम डालते हुए मासूम की जान को बचा लिया।
कोरोनाकाल में गर्भवती महिला को नहीं मिला इलाज, मौत
नोएडा : कोरोनाकाल में जहां सबकी आस अस्पतालों, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा है। वहीँ, नोएडा…