खाकी ने दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर दी खुशी

गोरखपुर : गोरखपुर में इन दिनों लॉक डाउन के दौरान खाकी का अलग ही चेहरा देखने को मिल रहा है ,इन दिनों खाकी लोगो का दुख दर्द बांटने में जुटी है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहा महिला थाना प्रभारी ने शेल्टर होम में दिव्यांग बच्चें रह रहे , जिनका इस दुनिया मे कोई नही है ऐसे बच्चों के बीच पहुंचकर फल बांटने के साथ और भी खाने की चीजें दी। इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए उनके साथ समय बिताया और एक अनोखे तरीके से जन्म दिवस मनाया। समाज से अलग रह रहे अनाथ दिव्यांग बच्चों ने सबको अपने साथ पाकर कुछ ना कहते हुए भी अपनी आंखों एवं भाव से अपनी खुशी व्यक्त की।