7वी अंतरराष्ट्रीय चोटी फतह कर गोरखपुर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत 7वी अंतरराष्ट्रीय चोटी फतह कर गोरखपुर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत

7वी अंतरराष्ट्रीय चोटी फतह कर गोरखपुर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत

पूर्वांचल के लाल, गोरखपुर के अंतराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह द्वारा वियतनाम की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट फांसिपन (3143 मी.) एवं थाईलैण्ड की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट दोई इथानोंन (2565 मी.) पर भारत का तिरंगा लहराकर आज गोरखपुर आगमन पर सैकड़ो युवाओ एवं शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया। नितीश का स्वागत पहले एयरपोर्ट पर किया गया उसके बाद मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज चौराहा और शास्त्री चौक पर भी स्वागत अभिनंदन किया गया।

7वी अंतरराष्ट्रीय चोटी फतह कर गोरखपुर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत
7वी अंतरराष्ट्रीय चोटी फतह कर गोरखपुर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागत

शास्त्री चौक प्रेस क्लब के पास उन्होंने पत्रकार बंधुओ से बात करते हुए कहा कि भारत का गौरवशाली तिरंगा जब विदेश की चोटियों पर लहराता है तो गर्व होता है। उन्होंने कहा कि आज अपने शहर वापसी पर हुए स्वागत और सम्मान से अभिभूत हैं। ऐसे ही सम्मान के कारण आगे भी पर्वत के चोटियों पर तिरंगा लहराने की प्रेरणा मिलती है।

7वी अंतरराष्ट्रीय चोटी फतह कर गोरखपुर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागतनीतीश के स्वागत कार्यक्रम में पुनीत पांडेय, विशाल सिंह, नीरज सिंह, विवेक सिंह, मधुसूदन दास, विवेकानंद, आनंद सिंह, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, राहुल वर्मा, रवि शुक्ला, आयुष द्विवेदी, कमलेश सिंह, विमलेश सिंह, अभिषेक सिंह, दिव्यांशु पाण्डेय, अमन सक्सेना, उत्कर्ष आदि उपस्थित रहे।।

नीतीश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

बता दें कि नीतीश का अगला मिशन 1000 दिन में 100 अंतर्राष्ट्रीय चोटियों को फतह करना है। यह मिशन सर्व शिक्षा अभियान के तहत अशिक्षित बच्चों को शिक्षित करने के लिए समर्पित होगा।।

7वी अंतरराष्ट्रीय चोटी फतह कर गोरखपुर पहुंचे पर्वतारोही नीतीश सिंह का हुआ भव्य स्वागतपर्वतारोही नीतीश सिंह पुत्र शहीद सैनिक अमरजीत सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा – रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड – चरगांवा, जिला गोरखपुर है। इनके पिता शहीद लांस नायक अमरजीत सिंह कारगिल युद्ध के समय वाहन दुर्घटना मे शहीद हो गये थे।
नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम ग्रेजुएट हैं।