मां यह वो शब्द है जिसे याद करने का कोई खास दिन मुकर्रर नहीं हो सकता। मां की दुआएं हमेशा साथ होती हैं, लेकिन आज मदर्स डे है। यानि वो दिन जो पूर्णरूप से मां को समर्पित है। इस दिवस के मौके पर आज हम आपको उनकी कहानी बताने जा रहे हैं, जो वर्दी के फर्ज के साथ-साथ एक मां का फर्ज भी रही हैं।
हम बात कर रहे हैं सरिता देवी की। सरिता देवी राजधानी लखनऊ के निगोहा थाने में आरक्षी पद पर तैनात है। सरिता को 6 साल की बेटी और करीब 4 साल साल के आस–पास का बेटा है। वह अपने दोनों बच्चों को थाने में लेकर आती है, ताकि इनकी ठीक तरीके से देखभाल हो सके। सरिता ने बताया कि पुलिस की 24 घंटे की ड्यूटी के बीच वह बच्चों का भी पालन- पोषण करती हैं।