लखनऊ: प्रदेश के समग्र ग्राम्य विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने लखनऊ में आलमबाग अपने घर पर “मेरा परिवार भाजपा परिवार” मुहिम के तहत भाजपा का झंडा फहराया और स्टीकर भी चिपकाए।
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में यह मुहिम चलाई जा रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में इस मुहिम का असर दिखेगा और हमारे द्वारा किये जा रहे प्रयास सार्थक होंगे। “अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा”.