
कोरोना का कहर लगभग चार महीने से चल है साथ ही हम अपने अपने घरो में भी बंद है। ऐसे सवेंदनशील माहौल में आम से लेकर खास तक सभी अपने अपने तरीके से कोरोना के प्रति जागरूकता का सन्देश एक दूसरे तक पंहुचा रहे है। जो की इस दौर में काफी कारगर साबित हुआ है। लेकिन क्या आप जानते है लगभग पीछे तीन महीने से हम सभी हमारे फोन पर कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाने वाली मधुर आवाज़ में एक कॉलर ट्यून सुनते हैं जिसमे बोला जाता है, ‘कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है, मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव ना करें, उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल है जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि उनको सम्मान दें, उन्हें पूरा सहयोग दें, इन योद्धाओं की करो देखभाल तो देश जीतेगा कोरोना से हर हाल। अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्प लाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।’ क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये आवाज़ किसकी है, कौन है यह मधुर आवाज़ वाली लड़की जो हर मोबाइल यूजर को कोरोना या कोविड-19 के प्रति जागरुक कर रही है।
आवाज किसकी है :
ये आवाज़ सुप्रसिद्ध पार्श्व स्वर कलाकार जसलीन भल्ला की है। जसलीन भल्ला ने न केवल कोरोना जागरूकता सन्देश में आवाज है बक्ली उन्होंने कई विज्ञापनों में अपनी आवाज दी है। हम हॉर्लिक्स का विज्ञापन हो या स्लाइस टीवीसी या टाटा डोकोमो, इन विज्ञापनों में जसलीन भल्ला की आवाज़ सुनते है। जसलीन भल्ला एक वॉयस ओवर कलाकार हैं, पिछले दस सालों से वो इसी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। जसलीन ने अपने करियर की शुरुआत खेल पत्रकार के तौर पर शुरू की थी लेकिन बाद में उन्होंने वॉयस ओवर कलाकार के तौर पर खुद को व्यस्त कर लिया।
कोरोना संक्रमण का अकड़ा बढ़ा :
आपको बता दे कि कोरोना वायरस का संक्रमण 2019 के नवंबर को चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुआ था। आज इसकी चपेट में विश्व के कई देश हैं, और इसे एक महामारी घोषित कर दिया है। इस वायरस से बचने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन का पालन किया गया। भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देशभर में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 पर पहुंच गयी, जबकि संक्रमण के कारण 206 और मौतें होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 7,135 हो गयी है। गौरतलब है कि तीन जून को देश में कोरोना का आंकड़ा दो लाख के पार गया था और मात्र पांच दिन में यह आंकड़ा ढाई लाख के पार चला गया है। चार जून को देश में कोरोना के संक्रमित दो लाख 16 हजार थे। छह जून को देश में कोरोना से सबसे ज्यादा 294 लोगों की मौत हुई थी पिछले 24 घंटे में 206 लोगों की मौत हुई है।