
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला है। सीएम योगी ने मंगलवार को कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई मजबूती से आगे बढ़ रही है लेकिन कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
पहली बार आपदा के समय एक बड़ा राहत पैकेज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित हुआ।जो लोग अपने शासन काल में गरीबों,महिलाओं का कल्याणकारी योजनाओं का पैसा हड़प जाते थे।आज जब ये पैसा उन गरीबों के खाते में पहुंच रहा है तो उनकी बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है:उ.प्र.CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/7VusJdnc4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2020
सीएम योगी ने कहा, पहली बार आपदा के समय एक बड़ा राहत पैकेज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित हुआ। जो लोग अपने शासन काल में गरीबों, महिलाओं का कल्याणकारी योजनाओं का पैसा हड़प जाते थे, आज जब ये पैसा उन गरीबों के खाते में पहुंच रहा है तो उनकी बौखलाहट स्पष्ट दिखाई दे रही है।