World Environment Day पर Yogi Adityanath का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण किया। बता दें कि आज योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करके ही हम ना केवल जीव सृष्टि की रक्षा कर पाएँगे अपितु एक सुखद और आनंददायक जीवन प्रत्येक जीव जंतु को देने में सफल हो पाएँगे। वैश्विक कोरोना वायरस महामारी ने हमारे सामने आज अनेक ऐसी विषम परिस्थितियां दी हैं और सोचने के लिए मजबूर किया है कि हम जितनी प्रकृति के साथ खिलवाड़ करके जितनी क्षति पर्यावरण को पहुंचाएंगे, उसकी कीमत हमें चुकानी पड़ेगी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम अपने पर्यावरण की रक्षा करके ये प्रेरणा ले सकते हैं कि कैसे हम प्रकृति और पर्यावरण के साथ समन्वय स्थापित करें