कोरोना के कहर से देश में जन जीवन अस्त व्यस्त है लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का आना जाना फ़िलहाल चालू हो गया है मजदूर इस संकट की घड़ी में ख़ासा प्रभावित हैं ऐसे में यूपी के अलीगढ़ के शेल्टर होम में एसडीएम गभाना के द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए प्रवासी लोगों को योग सिखाया जा रहा है तथा प्रवासी लोगों के बच्चों को लेखपाल के द्वारा शिक्षित भी किया जा रहा है। जनपद के एल2 अस्पताल जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक कोविड मरीजों से दिन में दो बार ऑनलाइन बात कर उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं तथा आवश्यक जानकारियां दी रहे हैं।