Barabanki में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या

बाराबंकी में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर खेत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि बाराबंकी के थाना कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर मजरे घर कुइयां निवासी विजय कुमार रावत पुत्र छंगा के पुत्र सूरज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई, हत्या कर लाश को गांव के बाहर चौबेपुर रोड पर एक खेत में फेंक दिया गया।

वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने शंक के आधार पर नामजद तहरीर दी है और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, सूचना दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।