इस रूसी गणितज्ञ को समर्पित है आज का Google Doodle, जानें कौन हैं ओल्गा लेडीजेनस्काया

आज महान रूसी गणितज्ञ ओल्गा लेडीजेनस्काया का 97वां जन्मदिन है। इसके लिए सर्च इंजन गूगल ने उनकी याद में गूगल डूडल बनाकर गुरुवार का दिन उन्हें समर्पित किया है। इस क्रियेटिव गूगल डूडल के बीच में उनकी तस्वीर है नेवियर-स्टोक्स मोमेंटम की इक्वेशन उनके नीचे लिखी हुई है। बता दें कि महान रूसी गणितज्ञ ओल्गा का जन्म 7 मार्च 1922 को हुआ था।

बता दें कि ओल्गा पार्शियल डिफ्रेंशियल इक्वेशन के जनक के रुप में जानी जाती हैं इसके अलावा उन्होंने द्रव गतिविज्ञान (फ्लुइड डायनैमिक्स) का फॉर्मूला भी दुनिया को दिया था। खास बात ये है कि उनके इसी फॉर्मूले की वजह से आज देश दुनिया में मौसम के पूर्वानुमान में मदद मिलती है। उन्होंने नेवियर-स्टोक्स इक्वेशन के लिए फाइनाइट डिफ्रेंस मेथड का कंवर्जेंस फॉर्मूला भी दिया था।

इसके अलावा उन्होंने ओशियेनोग्राफी, एरोडायनैमिक्स और कार्डियोवस्क्यूलर साइंस के बारे में भी कई फॉर्मूले दिए थे। उनके पिता भी एक महान गणितज्ञ थे जिन्होंने अपनी बेटी को 8 साल की उम्र से ही मैथ्स पढ़ाना शुरू कर दिया था। उन्होंने मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने लेनिनग्रैड स्टेट यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि ग्रहण की थी। इतना ही नहीं उन्हें 1953 में मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से भी डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

उनकी निजी जिंदगी में कई बड़ी परेशानियां आईं, उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। इसके पहले उनके पिता को रूस का दुश्मन कहकर देश निकाला दे दिया गया था। अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए उनकी माता और बहन कपड़े बेचने का काम करते थे।

उनके परिवारिक पृष्ठभूमि के कारण लेनिनग्रैड यूनिवर्सिटी में उनके एडमिशन पर रोक लगा दी गई थी, जबकि उनका मार्क्स बाकी छात्रों से सबसे ज्यादा था। 12 जनवरी 2004 को 81 की उम्र में सेंट पीटर्सबर्ग में उनकी मौत हो गई थी।