होम> ट्रेंडिंग/वायरल International Women’s Day पर Google ने बनाया ये खास Doodle, दुनिया की 14 सफल महिलाओं में मैरी कॉम का नाम शामिल

भारत सहित आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी दुनियाभर की महिलाओं के सम्मान में एक बेहद खास और आकर्षक डूडल बनाया है। स्लाइड फॉर्म में बनाए इस गूगल डूडल में दुनियाभर की 14 सफलतम महिलाओं के बारे में और उनकी खास उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। इनमें बेहद खास बात ये है कि इन 14 सफलतम महिलाओं में एक भारतीय महिला का भी नाम शामिल है वो हैं मैरी कॉम।

बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है। आज गूगल के द्वारा बन भारत सहित आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने भी दुनियाभर की महिलाओं के सम्मान में एक बेहद खास और आकर्षक डूडल बनाया है। स्लाइड फॉर्म में बनाए इस गूगल डूडल में दुनियाभर की 14 सफलतम महिलाओं के बारे में और उनकी खास उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। इनमें बेहद खास बात ये है कि इन 14 सफलतम महिलाओं में एक भारतीय महिला का भी नाम शामिल है वो हैं मैरी कॉम।

बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जाता है। आज गूगल के द्वारा बनाए गए डूडल में 14 महिलाओं की उपलब्धियों और उनके नाम के साथ खूबसूरत और प्रेरणादायक कोट्स लिखे हुए हैं।

इस डूडल की खास बात ये है कि यह एक स्लाड फॉर्म का डूडल है, इस पर क्लिक करते ही यह अलग अलग स्लाइड में ओपन होता है और हर स्लाइड में एक-एक सक्सेसफुल महिला के नाम उनके प्रेरणादायक कोट्स और उनकी उपलब्धियों को बताया गया है। हर किसी के लिए अलग-अलग भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

इसमें भारत के लिए भी बड़ी गर्व की बात है क्योंकि भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का नाम भी गूगल ने शामिल किया है। इस डूडल को सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी ऑप्शन दिया गया है।

डूडल स्‍लाइड को क्लिक करते ही आपको दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में कोट्स दिखने लगेंगे। साथ ही उन महिलाओं के नाम भी आप पढ़ सकेंगे, जिन्‍होंने ये कोट्स दिए हैं। इनमें भारतीय मुक्‍केबाज मैरी कॉम का भी नाम शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है, ‘यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्‍योंकि आप एक महिला हैं।’ इस डूडल स्‍लाइड को सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी ऑप्‍शन दिया गया है। इन प्रेरणादायक कोट्स को दुनियाभर की प्रतिभाशाली महिलाओं के एक समूह द्वारा डिजाइन किया गया है। 


क्यों मनाया जाता है महिला दिवस 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता और उनके अधिकार के लिए आवाज उठाना है। इस दिन दुनियाभर की उन महिलाओं को याद किया जाता है जिन्होंने समाज, देश के विकास और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा भी जाता है कि नारी ईश्वर की विशिष्ट रचना है, नारी से ही सृष्टि है और नारी से ही दुनिया है।

महिला दिवस लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में 8 मार्च के दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में घोषित किया। हर साल यूएन महिला दिवस के लिए एक थीम डिसाइड करती है और इस साल की थीम है #Balance For Better