मनी लॉन्डरिंग में फंसे मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन

माले : मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम (80) पर बुधवार को मालदीव की पुलिस ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्डरिंग का आरोप लगाया है। मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के हामिद अब्दुल गफूर ने ट्वीट किया है कि पूर्व राष्ट्रपति गयूम पर भ्रष्टाचार, चोरी और मनी लॉन्डरिंग के आरोप लगाए गए हैं। मालदीव की पुलिस ने देश के अभियोजक जनरल के साथ पूर्व राष्ट्रपति ने गलत बयान देने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता और मुख्य संचार रणनीतिकार इब्राहिम हुड ने कहा कि वित्तीय विवरणों का खुलासा इस साल मार्च के अंत से पहले किया जाएगा। पूर्व राष्‍ट्रपति के खिलाफ पुलिस जांच शुरू होने से पहले ‘जब वह राष्‍ट्रपति थे तब राज्य के जांच अधिकारियों ने यामीन के अवैध वित्तीय लेनदेन के बारे में पुलिस रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लेन-देन से राज्य को मिलने वाला पैसा कथित तौर पर मालदीव इस्लामिक बैंक में यामीन के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

गयूम 2008 में देश का पहला लोकतांत्रिक चुनाव होने से पहले 30 साल तक देश के राष्ट्रपति रहे। इसके बाद गयूम विपक्ष के साथ थे और अपने सौतेले भाई को अपदस्थ करने के लिये अभियान चला रहे थे। पिछले महीने, राष्‍ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की अध्यक्षता वाली नव-निर्वाचित मालदीव सरकार ने राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में देश के नागरिकों से कहा था कि वह पिछली सरकार के सदस्‍यों द्वारा भ्रष्‍टाचार की गतिविधियों के लिए किए गए शक्ति के अवैध उपयोग की रिपोर्ट करें।