एक्ट्रेस ने इस डायरेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, डायरेक्टर ने लाइब्रेरी ले जाकर दिखाए अश्लील वीड‍ियोज

डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. अनुराग बाॅलीवुड में बेवाकी के लिए जाने जाते हैं. वह हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं. एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उनके आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हुए अनुराग कश्यप ने भी जवाब दिया है. अब पायल ने इस मामले की पूरी आपबीती सुनाई है. उन्होंने बताया कि अनुराग ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्त‍िजनक वीड‍ियोज दिखाए थे.
पायल ने न्यूज़ चैनल आजतक से बातचीत में बताया कि अनुराग कश्यप उन्हें लाइब्रेरी में ले गए थे जहां उन्हें कुछ आपत्त‍िजनक वीड‍ियोज दिखाए थे. उन्होंने बताया कि #MeToo मूवमेंट के दौरान भी उन्होंने ट्वीट कर अपनी आपबीती बताई थी. हालांकि पायल ने ये ट्व‍ीट्स बाद में डिलीट कर दिए. एक्ट्रेस का कहना है कि वे अभी अपने पर‍िवार की ओर से सपोर्ट की उम्मीद कर रही हैं. इसके बाद ही वे एजेंसी से संपर्क करेंगी. उन्होंने कहा कि अगर अनुराग माफी मांग लेते तो वे उन्हें माफ कर देतीं. पायल ने इंडस्ट्री की ओर से भी सहयोग की