कटहल को लेकर इंटरनेट पर क्यों छिड़ गई है बहस, पढ़ें पूरा माजरा

इंटरनेट पर इन दिनों एक अजीब से मुद्दे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल ये मुद्दा है कटहल, जिसे लेकर लोग इंटरनेट पर खूब बातें कर रहे हैं। अब आपको बताते हैं आखिर माजरा क्या है। हुआ यूं कि ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार गार्जियन की वेबसाइट पर कटहल से जुड़ा एक लेख लिखा गया जिसमें इसे सबसे बदबूदार फल बताया गया है।

हैरानी की बात तो ये है कि इस लेख में आगे ये भी लिखा गया है कि इस फल को भारत में पेड़ों पर सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता था और तभी खाते थे जब उनके पास खाने को कुछ होता नहीं था। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। भारत के लोगों ने इसे फूड रेसिज्म करार दिया है, कई लोगों ने इस तरह के तर्क दिए हैं कि कटहल को भारत में नॉनवेज की तरह बनाकर खाया जाता है।

जानते हैं लेख में आखिर क्या लिखा था। लेख के मुताबिक 5 साल के पहले कटहल को उपजाया भी नहीं जाता था, लेकिन अब ऐसी हालत है कि इसे एक्सपोर्ट किया जाता है। एक यूजर ने लिखा- एक समय में पश्चिमी देशों ने हल्दी को भी बदबूदार मसाला करार दिया था।

@thefraudbrahmin श्री नाम के एक शख्स ने लिखा- जिस किसी इडियट ने ये लेख लिखा है उसने लगता है पहले कभी कटहल देखा नहीं है। लेख कहता है कि भारत में अब इसे बैन कर दिया गया है जबकि ऐसा नहीं है। अगर मुझे इसका लेखक मिल जाए तो कसम से मैं एक बड़े कटहल से उसका सिर कुचल दूंगा।

अन्य यूजर ने लिखा कि केरल में कटहल बहुत खास फल है। यहां इसके दर्जनों वेरायटी पाए जाते हैं। कुछ को कच्चा खाया जाता है, कुछ को पकाकर। हम इसके बीज को भी नहीं छोड़ते हैं। किसी अन्य यूजर ने लिखा- अरे कटहल एक अच्छा फल औऱ सब्जी है लगता है इसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं है।