लगभग 11 साल बाद सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में निजाम ज्वैलर्स के गहनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसमें 173 समानों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में कीमती जैकब हीरा को भी शामिल किया गया है। इससे पहले कोहिनूर हीरा सबसे महंगा था। यह 185 कैरट का हीरा दिखने् में कोहिनूर के आकार से भी दोगुना बड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत कोहिनूर से भी ज्यादा बताई जा रही है।
अट्ठाईस शोकेस में फेले इस प्रदर्शनी में 173 समानों को शामिल किया गया है। जिसमें कफ़लिंक, पॉकेट घड़ी, अंगूठी, इयररिंग्स, बेल्ट, बकल, ब्रेसलेट्स, नेकलेस,सार्पेक्स जैसी वस्तुएं शामिल है। इसके साथ ही गोलकोंडा और कोलम्बियाई की खानों के हीरे के साथ बसरा और मन्नार की साड़ी से बर्मीज माणिक और स्पिनर और मोती को भी शामिल किया गया है। हैदराबाद का निजान ज्वैलर्स आभूषणों और गहने के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा संग्रह हैं।
आपको बता दे कि हैदराबाद के निजाम ज्वैलर्स को भारत सरकार ने साल 1995 में 218 करोड़ रूपए में खरीद लिया था लेकिन इसके बाद भी यह संग्रह सुरक्षा के लिहाज से एचईएच (HEH) निजाम ज्वैलरी ट्रस्ट और एचईएच (HEH) निजाम सप्लीमेंट ज्वैलरी ट्रस्ट के पास है।
यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए मंगलवार 19 फरवरी से 5 मई तक खोली जाएगी। प्रदर्शनी खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। प्रदर्शनी देखने के लिए 50 रूपए का टिकट भी लगेंगे।