चीन में एक मजेदार और दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटी की पढ़ाई की देखरेख के लिए एक पालतू कुत्ते को ट्रेंड किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पालतू कुत्ता अपने आगे के पैरों को टेबल पर रखकर लड़की की देखरेख कर रहा है कि वो अपना होमवर्क पूरा कर रही हैं या नहीं।
ये पालतू कुत्ता उस पर पूरी नजर रखता है कि वो अपना होमवर्क छोड़कर कहीं फोन तो नहीं चला रहीं। इस कुत्ते का नाम फंटुअन है। ये कुत्ता बहुत वफादार है ये अपने मालिक की हर बात सुनता है। ये कुत्ता हर वो काम करता है जो उसका मालिक उसे सिखाता है।
दक्षिण-पश्चिमी चीन के रहने वाले जू लियांग कहते हैं कि मैंने इस पालतू कुत्ते को घर में बिल्लियों के प्रवेश पर नजर रखने के लिए रखा था। उन्होंने कहा मेरी बेटी बहुत शरारती है वो होमवर्क नहीं करती, इसलिए मेरे दिमाग में ख्याल आया कि मैं इस पालतू कुत्ते को अपनी बेटी के होमवर्क की देखरेख के लिए ट्रेंड कर सकता हूं क्योंकि वह कुत्ता अपने मालिक की हर बात मानता था।
उसने बताया कि मेरी बेटी फंटुअन के साथ मिलकर अपना पूरा होमवर्क करती है। जब वो होमर्वक करती है तो फंटुअन उसके पास बैठ जाता है और उसकी पूरी देखरेख करता है। वो उसके साथ मस्ती भी करती है और साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी करती है। फंटुअन उसका सहयोगी बनकर उसका पूरा काम करवाता है। उनकी बेटी शिन्या कहती है उसको ऐसा लगता है कि वह अपनी क्लासमेट के साथ मिलकर होमवर्क पूरा कर रही हैं। शिन्या फंटुअन को और भी नयी-नयी ट्रिक सिखाती रहती है।