अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में बोईंग विमान 737 लैंड करने के दौरान रनवे से फिसलकर पास के नदी में चला गया। इस दौरान विमान में 136 यात्री सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी नेवी एयर स्टेशन के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। कॉमर्शियल जेट बोईंग 737 सवार 136 यात्रियों के साथ सेंट.जॉन नदी में चला गया इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
घटना शुक्रवार की है। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमान गुआंटानामो नेवी स्टेशन से उड़ान भरकर यहां आया था। स्थानीय समयानुसार 9 बजकर 40 मिनट पर रनवे पर लैंड करने के बाद यह विमान फिसलते हुए सेंट जॉन नदी में चला गया।
#JSO Marine Unit was called to assist @NASJax_ in reference to a commercial airplane in shallow water. The plane was not submerged. Every person is alive and accounted for. pic.twitter.com/4n1Fyu5nTS
— Jax Sheriff's Office (@JSOPIO) May 4, 2019
नेवी अधिकारी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह एक दुर्घटना थी और इसमें किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है सभी सुरक्षित और जीवित हैं। लेकिन नदी में चले जाने के कारण विमान के ईंधन में पानी चले जाने से समस्या आने लगी थी जिसे क्रू मेंबर ने कंट्रोल करने की कोशिश की।
रिपोर्ट के मुताबिक विमान पानी के अंदर नहीं गया। नेवी अधिकारी ने ट्वीट में इसकी फोटो भी शेयर की जिसमें रात का समय है और विमान को नदी में देखा जा सकता है। वहां चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों की भीड़ जुटी हुई भी नजर आ रही है। मियामी एयर इंटरनेशनल एक चार्टर एयरलाइन है जो बोईंग विमानें उड़ाती है। इस घटना पर एय़रलाइन की तरफ से अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।