देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से कैंपेनिंग की जा रही है। भारत में ही नहीं बाहरी देशों में भी इस चुनाव को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। बाहर रहने वाले एनआरआई के बीच इस चुनाव को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है इस बात का सबूत एक वायरल हो रहे वीडियो को देखकर मिल जाता है। दरअसल ये वीडियो सामने आया है यूके के मैनचेस्टर से।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों को समूह सड़कों पर मौजूद होकर पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहा है। भीड़ में मौजूद सभी लोगों ने ‘नमो अगेन’ (मोदी फिर से) लिखी हुई टी-शर्ट पहन रखी है। इस भीड़ में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की देखी जा रही है।
https://twitter.com/rishibagree/status/1114787883334766592
एनआरआई का ये समूह सड़कों पर डांस करता हुआ और नरेंद्र मोदी के समर्थन में गाने गाता हुआ नजर आ रहा है। उन्हें साथ में बीजेपी के झंडे भी लहराते हुए भी देखा जा सकता है। खास बात ये है कि ये सभी लोग शंकर महादेवन का फेमस गाना ब्रीथलेस की तर्ज पर नॉन स्टॉप इंडिया गाने को गाया है।
https://twitter.com/UK4Modi2019/status/1114906473589608448
बता दें कि इस गाने को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज किया गया था। सोशल मीडिया पर शेयर होते ही इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया। चंद मिनटों में ही यह वायरल हो गया। उनके डांस परफॉर्मेंस के बीच ही वहां पीछे से नरेंद्र मोदी के अवतार में एक व्यक्ति को आते हुए देखा सकता है।
हर कोई उन्हें घेर कर फिर से वही नारे लगाने शुरू कर देते हैं। बैकग्राउंड में नरेंद्र मोदी के भाषण की ऑडियो सुनाई देता है जिसपर उनकी शक्ल वाला व्यक्ति पीएम की एक्टिंग भी करना शुरू कर देता है।