iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max का लॉन्च कर दिया गया है। जानें कीमत

कीमत की बात करें तो iPhone 13 Pro 999 डॉलर (लगभग 73,000 रुपये) और प्रो मैक्स मॉडल 1099 डॉलर (लगभग 81,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। भारत में, आईफोन 13 Pro 119,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा जबकि आईफोन 13 Pro Max 129,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। 1TB स्टोरेज मॉडल के लिए iPhone 13 Pro की कीमतें 169,900 रुपये तक जा सकती हैं, जबकि iPhone 13 Pro Max के लिए 1TB ऑप्शन की कीमत 179,900 रुपये है।

 

Apple का कहना है कि iPhone 13 Pro मॉडल नए कैमरा के साथ लांच किए गए हैं, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस, बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए बड़े सेंसर वाला अल्ट्रा-वाइड और f / 1.5 अपर्चर वाला वाइड कैमरा शामिल है। Apple ने कैमरों में नाइट मोड जोड़ दिया है, और iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में एक बिल्कुल नया मैक्रो मोड उपलब्ध है।

 

आईफोन 13 Pro में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जबकि iPhone 13 Pro Max में iPhone 12 सीरीज़ की तरह ही 6.7 इंच का डिस्प्ले है।

 

IPhone 13 प्रो मॉडल चार रंगो में उपलब्ध है – ग्रेफाइट, गोल्ड, सिल्वर और एरा ब्लू ।