बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, लेकिन पुलिस ने कपल को कर लिया अरेस्ट, पढ़ें क्या था मामला

ईरान में एक यंग कपल ने एक दूसरे को प्रपोज किया लेकिन इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली इस खबर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस कपल ने पब्लिक प्लेस पर एक दूसरे को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके बाद ही इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस्लामी धार्मिक कानून का उल्लंघन किया था। हालांकि उन्हें कुछ समय के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

वायरल वीडियो के मुताबिक ईरान के अराक शहर स्थित एक मॉल में एक युवक रंगबिरंगे बैलून के पास घुटनों के बल बैठकर दिल आकार के फूलों की रिंग के साथ अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था।

जैसे ही युवक ने प्रपोज किया, लड़की ने उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। उन दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। अराक शहर के पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस तरह की कुछ चीजें भले ही दुनिया के कुछ हिस्सों में मान्य हो लेकिन ईरान के कानून और धर्म के मुताबिक यहां अमान्य है।

तेहरान बार असोसियेशन ने इस गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि इस कपल ने किसी तरह का गलत काम नहीं किया थाना ही किसी को नुकसान पहुंचाया था और ना ही सार्वजनिक चीजों को नुकसान पहुंचाया था इसलिए उनकी गिरफ्तारी गलत है।