भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ये स्वीकार कर लिया है कि आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर उनके देश में ही है। इसके साथ ही कुरैशी ने ये भी कहा कि उनकी तबीयत अभी काफी खराब चल रही है इसलिए इन दिनों उनका इलाज कराया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि पाकिस्तान सरकार अगर मसूद के खिलाफ पुख्ता सबूत देती है तभी वे उसपर कार्रवाई करेंगे।
हालांकि इस बयान को देते समय पाकिस्तान ये भूल गया कि अजहर एक दोषी करार दिया जा चुका आतंकी है और IC-814 के दौरान रिहा होने से पहले वह भारतीय जेल में रह चुका है। शुक्रवार को उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि पाकिस्तानी प्रशासन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में है। आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर कार्रवाई और उसे गिरफ्तार करने के भारत के लगातार दबावों के बीच पाकिस्तान भी लगातार ये कह रहा है कि मसूद अजहर अभी काफी बीमार है इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। उम्मीदों के अनुसार दुनिया भर के विशेषज्ञ और भारतीय और विदेश नीति ने कुरैशी के बयान की काफी आलोचना की है।
बता दें कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव काफी बढ़ गए हैं। हमले में भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के तत्काल बाद आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ले ली थी। भारत ने इसी के सबूत के तौर पर पाकिस्तान को अपना डोजियर भी सौंप दिया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ रहे दबाव के बाद आखिरकार पाकिस्तान को मसूद अजहर पर अपना बयान देना पड़ा। बीते दिन ही पाक विदेश मंत्री ने कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है, लेकिन वह अभी काफी बीमार चल रहे हैं इसलिए वे इस समय अपने घर से भी बाहर नहीं निकल सकते हैं। बता दें कि कुरैशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब आलोचना हो रही है।
If Masood Azhar is so sick, @ImranKhanPTI, please send him to AIIMS in Delhi.
— Suvojit (@suvojitc) March 1, 2019
Pak Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi agrees Azhar Masood is in Pakistan. He is wanting evidence.
While India has given enough evidences for 26/11 & Pathankot, Qureshi seems to be forgetting that Masood was freed by terrorists by HIJACKING A Plane! pic.twitter.com/I7sf478N1M
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) March 1, 2019
Well, this is *slightly* more believable than “A dog ate the only map we had marking the location of Masood Azhar’s whereabouts. 🤷🏾♂️” https://t.co/YDVOlO7rEf
— Ankit Panda (@nktpnd) March 1, 2019