लखनऊ: यूपी एटीएस ने राजधानी के काकोरी क्षेत्र में अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं। जिसमें दो प्रेशर कुकर बम,एक अर्ध निर्मित टाइम बम शामिल है। हालांकि,बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया।एटीएस की टीमें अभी ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।मिल रही सूचना के मुताबिक,आतंकी कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट करने की फिराक में थे।यही नहीं उनकी हिट लिस्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कुछ बड़े नेता भी थे। यहां तक कि,भाजपा के स्थानीय सांसद को तीन दिन के अंदर ही उड़ाने की योजना थी।इस काम में उनके कब्जे से बरामद दो प्रेशर कुकर बमों का प्रयोग होना था। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई।एटीएस आईजी डॉ. जीके गोस्वामी के मुताबिक,एटीएस के इस ऑपरेशन में बम और असलहे भी मिले हैं।गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ हो रही है और हमारी टीम पास के कुछ घरों में भी पड़ताल कर रही है।आशंका है कि,पास के घरों में इनके और साथियों ने भी ठिकाना बनाया है।पकड़े गए आतंकियों में एक उन्नाव का रहने वाला है। अधिक जानकारी के लिए एक टीम टीम उन्नाव भी रवाना हो गई है।
काशी विश्वनाथ मंदिर व गोरखनाथ मंदिर उड़ाने की योजना बना रहे अलकायदा के दो आतंंकी गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को अलकायदा के दो आतंकी पकड़े गए हैं। लखनऊ के काकोरी…