ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण जांच के लिए लगातार सैंपलिग का दायरा बढ़ने से संक्रमण के मामले कम आने की खबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि गुरुवार को अलग-अलग टीम द्वारा विकासखंड क्षेत्र के कई गांव में एंटीजन जांच के लिए 191 एवं आरटी पीसीआर जांच के लिए 181 सैंपल लिया गया। एंटीजन जांच में सिर्फ एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है सभी सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कोछा में 50 लोगों का आरटी पीसीआर एवं 60 लोगों का एंटीजन किट रामपुर भगन में 38, चौरे बाजार में 50 लोगों का आरटी पीसीआर एवं एंटीजन किटजांच सैंपल लिया गया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर में भी टीम द्वारा 43 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया गया दिनभर जारी रिमझिम बरसात के बावजूद खुद की परवाह न करते हुए स्वास्थ टीमों द्वारा धरेठा दशरथपुर, चौरे बाजार, भैरोपुर टिकरा आदि जगहों पर 135 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई। एंटीजन जांच में सभी रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। 7 लोगों को दवा की किट का वितरण भी हुआ।
रास्ते के विवाद को लेकर दबंगई। हमला कर आधा दर्जन लोगों को किया घायल।
बहराइच फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसेंडी के मजरा चौधरी पुरवा का है। पूरा विवाद घर में लगे…