.हरदोई। विधायक निधि योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन जिला #हरदोई में 69.05 लाख रुपए के लागत से निर्मित 333 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने आज उद्घाटन किया। इस दौरान सीडीओ आकांक्षा राना भी मौजूद रहीं।
विधायक ने कहा कि कोविड-19 से बहुत लोगों ने अपनों को खोया है। मेरी सहानुभूति उन सभी लोगों के साथ है। अभी भी हम कोरोना वायरस से पूरी तरह से मुक्त नही हुए हैं इसलिए अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि मैं हरदोई की जनता के लिए वो सब कुछ करूँगा जो मुझसे हो सकेगा। मैं हरदोई की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयासरत हूं। मैं पहले स्वास्थ्य मंत्री रह चुका हूं और इस क्षेत्र में काम किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरदोई की जनता को अगर कोई भी परेशानी होती है तो मैं स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर उस समस्या को दूर करने की कोशिश करूँगा।
अगर आगे कोई भी समस्या आती है तो हमें पहले से तैयार रहना होगा। इस ऑक्सीजन प्लांट से हरदोई की जनता को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो जायेगी। उन्हें कहीं बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में सीडीओ अकांक्षा राना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी, प्रदीप पाठक, प्रियम मिश्रा, सर्वेन्द्र गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, आशीष सोलंकी, देश दीपक दीक्षित, धीरू सिंह, अंकित अवस्थी, सौरभ सिंह, नाजिम आदि लोग मौजूद रहे।