राजील में एक मॉडल फैशन वीक में कैटवॉक करने के दौरान अचानक ऐसे बेहेश हो गया कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ब्राजील में शनिवार को आयोजित साउ पाउलो फैशन वीक में कैटवॉक के दौरान मॉडल बेहोश होकर गिर गया। जब उसे होश में लाने की कोशिश की गई तो उसे मृत पाया गया। फैशन वीक के आय़ोजनकर्ताओं ने इस बात की जानकारी दी।
आयोजनकर्ता ने अपने बयान में बताया कि साउ पाउलो फैशन वीक को ये जानकारी मिली है कि ऑक्सा शो में कैटवॉक के दौरान मॉडल टेल्स सोर्स अचानक स्टेज पर गिर पड़ी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उसकी तबियत ठीक नहीं लग रही थी। हालांकि उन्होंने मौत की स्पष्ट वजह नहीं बताई।
जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय मॉडल टेल्स स्टेज पर कैटवॉक करते हुए वापसी के दौरान अचानक से गिर पड़ा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक उसे गिरते देखकर वहां मौजूद डॉक्टर तत्काल उसकी तरफ उसे देखने के लिए दौड़े। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आयोजनकर्ताओं ने इस घटना पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ित के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। सोशल मीडिया पर टेल्से के साथियों ने अचानक से हुई उसकी मौत पर आश्चर्य व्यक्त किया।