किस्तान के एक पॉपकॉर्न बेचने वाले शख्स ने एक हवाई जहाज बनाई है और अब वह देश के सिविल एविएशन अथॉरिटी से इसे उड़ाने की अनुमति मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है। दरअसल उसने कबाड़ पड़ी चीजों से एक हवाई जहाज बनाई है लेकिन उसे उड़ाने की अनुमति स्थानीय पुलिस ने नहीं दी। पुलिस ने उसे उसके बनाए हुए हवाई जहाज को उड़ाने से मना कर दिया है।
पुलिस ने 31 मार्च को मोहम्मद फयाज से उसके बनाए हुए जहाज जो अपने कब्जे में ले लिया था जिस अब 4 अप्रैल को पुलिस ने उसे वापस कर दिया है। दरअसल उसने अपने बनाए हुए जहाज को उड़ाने के लिए स्थानीय सड़क को रनवे बना दिया था जिसके बाद ही उसकी जहाज को पुलिस ने ले लिया।
30 वर्षीय फयाज का बचपन से ही एयरफोर्स पायलट बनने का सपना था। अपने स्कूल टाइम में ही उसने आसमान की उंचाईयों में हवाई जहाज उड़ाने का सपना देखा था। हालांकि पैसों की तंगी के कारण उसे सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के पहले ही स्कूल से निकाल दिया गया था।
This man is a HERO. Any one trying to justify his arrest & remand on my time line will not get any kind words from me. Yes CAA has regulations but this is an extrabordinary story & this man needs to be groomed & encouraged & helped to comply with law & asked to innovate more. pic.twitter.com/reJxUXOQsy
— Fakhr-e-Alam S.I & S.E (@falamb3) April 1, 2019
इफे न्यूज से बात करते हुए फयाज ने बताया कि जब कभी भी मैं अपने घर के ऊपर आसमान में हवाई जहाज को उड़ते देखता था, मेरी इच्छा होती थी कि मैं भी एक दिन ऐसे ही आसमान में उड़ूं औऱ खुद से हवाई जहाज उड़ाउं। इसके आगे उसने बताया कि फिर मैंने सोचा कि भगवान ने मुझे दिमाग दिया है, टैलेंट दिया है क्यों ना मैं खुद ही अपना प्लेन बनाउं और उड़ाउं।
फयाज जो पंजाब प्रांत के पाकपट्टन में रहता है ने इसे बनाने में 90,000 पाकिस्तानी रुपए खर्च किए। इसके लिए उसने कुछ बैंक से लोन लिया, कुछ पैसों के लिए अपनी थोड़ी जमीन बेच दी साथ ही अपनी सेविंग्स भी खर्च कर दी। अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए उसने नाइट वॉचमैन की जॉब की और दिन में पॉपकॉर्न भी बेचे।
फयाज ने एक साल से अपने घर पर ही प्लेन को बनाने का काम शुरू किया जिसके लिए उसने किसी भी प्रकार की तकनीकी मदद नहीं ली। हवाई जहाज के तकनीकी पक्षों को जानने समझने के लिए वह नेशनल जियोग्राफिक चैनल देखा करता था।