कर्नलगंज/गोंडा ।। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून शनिवार को विकास खंड कर्नलगंज के ग्रामपंचायत कादीपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह द्वारा ग्राम के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेशदत्त एवं संभ्रांत ग्रामीणों चन्द्रकुमार शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, रोहित शर्मा,रमेश सिंह,दिलेराज यादव, पारसनाथ वर्मा,रामरतन, रामकुमार, कमलेश कुमार, इन्दर आदि अनेकों लोगों के साथ सामूहिक रूप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादीपुर के परिसर में पीपल एवं पाकड़ का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण,पेड़ पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामसभा प्रधान ,बीडीसी एवं मौजूद गणमान्य लोगों द्वारा यह कहकर लोगों से अपील की गई कि स्वच्छ पर्यावरण रखने के लिए सभी लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए वृक्षारोपण कर पेड़ पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए अपना योगदान देना चाहिए। वहीं लोगों को सचेत किया गया कि वर्तमान में पर्यावरण पर ख़तरा मंडरा रहा है। विकास की दौड़ में पर्यावरण को नज़र अंदाज़ करके हरे-भरे वृक्षों को काटा जा रहा है। अगर समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो पृथ्वी पर पर्यावरण संकट से बचना मुश्किल हो सकता है। वृक्षारोपण के पुनीत कार्य के समय ग्रामसभा के गणमान्य नागरिकों की भूमिका सराहनीय रही।
गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भ को बता दिया सिस्ट,शिशु की मौत
कर्नलगंज क्षेत्र के निजी अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की घोर लापरवाही लगे आरोपों का है मामला# कर्नलगंज/गोंडा।। तहसील…