अमेरिका के कैलिफॉर्निया में कैमरे में एक अनोखा नजारा कैद हो गया। इस नजारे में हवा की ताकत नजर आ रही है। हवा इतनी तेज थी कि एक घर की छत का छप्पर उड़ गया और मौके पर मौजूद शख्स भी चक्कर खा गया। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो मौके पर लगे कैमरों में कैद हो गई। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना बीते मंगलवार की है जब पार्क में अचानक तेजी से हवा चलने लगी। इस दौरान कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिटीफील्ड ने लिखा, ‘धूल भरी यह आंधी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर मौजूद एक शख्स चकरा गया। इस दौरान पार्क में मौजूद कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है।’
https://youtu.be/U1zpYbx7XsY
वीडियो को अब तक 38 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 55 सेकेंड की क्लिप लगातार शेयर की जा रही है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग वीडियो में दिख रहे शख्स को भाग्यशाली बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज हवा की वजह से पार्क में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और इसकी मरम्मत की जा रही है। अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार बहुत कम समय में तेज धूल भरा तूफान एक साथ कई जगहों पर आया। इस वजह से कई जगहों पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं।