एयरपोर्ट पर बच्चे को भूल गई महिला, करानी पड़ी विमान की आपात लैडिंग

अचानक इमरजेंसी आ जाने के बाद पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ा और आपातकालीन लैडिंग करवाई। फ्लाइट को एयरपोर्ट पर उतरने के लिए हरी झंडी दे दी गई। यह इमरजेंसी लैडिंग का एक अजीब मामला था जहां फ्लाइट को इसलिए वापस लैंड कराना पड़ा क्योंकि इसमें सवार एक महिला एयरपोर्ट पर अपना बच्चा भूल गई। अजीब मामला एक वीकेंड के मौके पर सामने आया। यहां प्लेन में सवार एक महिला एयरपोर्ट पर अपना बच्चा भूल गई जिसके बाद वापस विमान को लैंड कराया गया।

फ्लाइट का नाम था SV832 और यह जेद्दाह से कुआला लामपुर की ओर जा रही थी। तभी सऊदी की महिला ने केबिन क्रू बताया कि वह किंग अब्दुल अजीज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल में अपनी बच्ची को भूल गई है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पायलट एटीसी से बात करते हुए वापस एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए रिक्वेस्ट कर रहा है। वह ये भी पता लगाने की कोशिश कर रहा था कि ऐसे मामलों में प्रोटोकॉल क्या होता है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से बात करते हुए पायलट को यह कहते सुना जा सकता है, ‘माय गॉड, मेरे साथ संपर्क में रहो।’ ऑपरेटर अपने एक सहकर्मी से प्रोटोकॉल पर चर्चा करता नजर आ रहा है। आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं।

https://youtu.be/U3t8NYYWMKY

ऑपरेटर एक बार फिर पूछता है कि पायलट विमान को वापस लैंड क्यों कराना चाहता है। तब पायलट बताता है, ‘एक पैसेंजर अपना बच्चा भूल गई है और उसने फ्लाइट पर आगे जाने से मना कर दिया है।’ इसके बाद फ्लाइट की आपात लैडिंग कराई जाती है।