अयोध्या थाना हैदरगंज के अपहरण व हत्या के आरोपी ग्राम प्रधान का ग्राम समाज में बना घर प्रशासन ने गिराया।

हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना गांव में अपहरण व हत्या के आरोपी प्रधान का घर गिराने पहुँची नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा की टीम हैदरगंज पुलिस सहित कई थानो की पुलिस व पीएसी रही मौजूद।
हैदरगंज थाना के कटौना ग्राम पंचायत के हत्या आरोपी प्रधान संजय वर्मा का घर ढहाने के लिए अपनी टीम के साथ पहुँची बीकापुर नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा ने तत्काल टीम को कार्यवाही का निर्देश दिया । इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा ।
अवैध निर्माण गिराने को लेकर लगी नोटिस के विरोध में खडे़ विपक्ष के वकील की दलील भी काम न आई । प्रशासन ने इस पर कार्यवाही का मन अपहरण कर हत्या करने के जघन्य अपराध पर ही बना लिया था।
बीकापुर तहसीलदार मनोज सिंह ने खलिहान पर कब्जे पर 122 बी की कार्यवाही में ध्वस्तीकरण का आदेश दे दिया । प्रधान सहित उनके सहयोगी फरार मनीराम का अवैध आधा घर गिराया गया। जबकि युवक आशीष वर्मा की हत्या में मंडलीय जेल में है प्रधान सहित सहयोगी निरुद्ध है ।
आरोप है कि कटौना निवासी युवक आशीष वर्मा का अपहरण के बाद कुछ समय पूर्व कर दी गई थी हत्या। आशीष वर्मा का शव वाराणसी जिले में गोमती नदी में बरामद हुआ था।
आज मंगलवार को नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा, कानून गो राम प्रताप पांडेय, लेखपाल गिरीश राय, सुशील शर्मा सहित राजस्व टीम अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण कराने के लिए कटौना पहुंचे और घर के सामान को रिस्तेदार के सुपुर्दगी में कर कार्यवाही को अंजाम दिया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भारी फोर्स मौजूद रही ।