इस गंदे स्नीकर्स की कीमत है 61 हजार रुपए, ट्विटर पर लोगों ने किए कैसे-कैसे कमेंट्स- पढ़ें

महंगे-महंगे ब्रैंड्स के एक्सेसरीज पहनने का शौक किसे नहीं होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही जूते की तस्वीर वायरल हो रही है जो देखने में तो बेहद गंदी नजर आ रही है लेकिन अगर उसकी कीमत पर गौर करेंगे तो आप दंग रह जायेंगे। दरअसल यह जूता मशहूर इटैलियन लग्जरी ब्रैंड गूची का है और इसकी कीमत 870 डॉलर है। अगर भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो इसकी कीमत 61,000 रुपए से भी ज्यादा है।

गूची के इस शूज की ऑनलाइन बिक्री पर इसकी खूब ट्रोलिंग हो रही है। लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर इस ब्रैंड को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। किसी ने कहा है कि यह ऐसा लग रहा है जैसे इस जूते को किसी ने 6 महीने तक पहनकर खेतों में काम किया हो। इसके बाद इसकी सेलिंग की जा रही है।

इसमें सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया वह है इस जूते की कीमत। जूते की कीमत जानकर आप भी अपने दांतों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे। इस जूते की कीमत 870 डॉलर है जिसकी भारतीय मुद्रा में कुल कीमत 61,000 रुपए से भी ज्यादा है।

https://twitter.com/SueAtkins/status/1095589666949136384