एक ट्रांसजेंडर ने पहली बार बच्चे को जन्म देने के अपने अनुभव को शेयर किया है। उसने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान किस तरह लोगों ने उसका काफी मजाक बनाया था और उसे अपमानित किया था। 28 वर्षीय विले सिंपसन ने बताया कि जब उसे पहली बार पता चला कि अपने मंगेतर स्टीफन गैथ के बच्चे को जन्म देने वाला है तो वह हैरान रह गया था। उसने बताया कि यह पिछले साल फरवरी का मामला है उस दौरान वह महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया में था।
उसने बताया कि वह 2012 से ही टेस्टोस्टेरॉन ले रहा था और पिछले कई वर्षों से उसे पीरियड्स भी नहीं हुए थे, उसने बताया कि उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वह प्रेग्नेंट भी हो सकता है। इस उम्र में एक बच्चे का स्वागत करने के लिए वे तैयार नहीं थे ना ही वे लोगों की अपमानजनक बातें सुनने के लिए तैयार थे इसके बावजूद उन्होंने प्रेग्नेंसी धारण करने का फैसला किया।
सितंबर 2018 में विले ने सर्जरी (सी-सेक्शन) के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे का स्वागत करना उनके लिए बेहद सुखद था लेकिन यह जर्नी उनके लिए बेहद मुश्किलों भरी रही। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए विले जिसके शरीर में अभी भी फीमेल प्रजनन अंग मौजूद हैं ने बताया कि सड़क पर एक प्रेग्नेंट पुरुष को आते-जाते देखना बिल्कुल भी सामान्य नहीं है इसलिए मुझे काफी अपमान और मजाक का पात्र बनना पड़ा।

हर किसी ने मुझे कहा कि मैं एक पुरुष नहीं बन सकता और पुरुष कभी भी बच्चे पैदा नहीं कर सकते हैं। इसका मुझपर काफी इमोशनल साइड इफेक्ट पड़ा। 21 साल की उम्र मैं ट्रांजिशन पीरियड में था। बेबी बंप आम तौर पर महिलाओं के साथ देखा जाता है लेकिन मेरे साथ मेरे बेबी बंप ने मुझ पर इसका काफी इमोशनल असर डाला।
अब हमारा बेबी 6 महीने का हो गया है और मेरा बेबी बंप भी समाप्त हो गया है, तो अब मैं बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं और स्टीफन अब पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं और एक फैमिली की तरह रह रहे हैं। उसने बताया कि मैं आने वाले दिनों में पूरी तरह से पुरुष बनने जा रहा हूं इसलिए अब हमारे लिए बच्चा पैदा करना नामुमकिन है।