पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र में पीएम इमरान खान ने खुद घोषणा की पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को कल रिहा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान की हिरासत में कैद भारतीय एयरफोर्स के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है, पाक पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान संसद के ज्वाइंट सेशन में ये कहा है कि अभिनंदन को कल रिहा करेंगे।
पाक पीएम इमरान खान ने कहा है कि हम शांति की पहल (Gesture of Peace) पर अमल करते हुए ऐसा कर रहे हैं। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के इस ऐलान के बाद पाकिस्तान की संसद में पाक पीएम की इस पहल का मेजें थपथपाकर स्वागत किया गया।
पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर देश दुनिया की निगाहें इस बारे में लगी हुई थीं। पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर देश-दुनिया के नेताओं की प्रतिक्रियायें सामने आने लगीं हैं और इस फैसले की सराहना की जा रही है।
Releasing IAF (@IAF_MCC) pilot Wing Commander Abhinandan Vartaman is a compulsion for Pakistan and not a courtesy as it was presented by PM Imran Khan (@ImranKhanPTI) in his parliament. Imran Khan presented the release of IAF pilot as ‘peace gesture.’ | #IndiaFreesAbhinandan pic.twitter.com/mz0dWGv4j6
— TIMES NOW (@TimesNow) February 28, 2019
गौरतलब है कि बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के तीन एफ-16 विमानों भारतीय एयर स्पेस में घुसने की हिमाकत की थी। ये बात अलग है कि भारतीय वायुसेना की तरफ ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक एफ-16 विमान को मार गिराया।
लेकिन इस बीच एफ-16 विमानों को खदेड़ने में जुटा मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो गया और भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पाक सीमा में पकड़ लिए गए थे।