जानवरों में इंसानों से ज्यादा मानवीय भावना देखी जाती है। इसके कई उदाहरण हमें आए दिन देखने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक वाक्या हुआ नॉर्वे में जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। नॉर्वे में हैमरफेस्ट हार्बर में समुद्र में नाव पर सफर करने के दौरान ईशा नाम की एक लड़की ने गलती से अपना फोन पानी में गिरा दिया। अपना कीमती फोन पानी में गिरते ही उसे लगा कि अब उसे दोबारा अपना फोन वापस मिलने वाला नहीं है।
लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिसे देख कर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल एक व्हेल मछली पानी से निकल कर उस लड़की का फोन अपने मुंह में दबाए ऊपर आया और उसे वापस कर दिया। नाव पर बैठी उस लड़की के दोस्त ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
https://www.instagram.com/p/BxFlIZpAT7a/
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईशा ओपडाहल नाव पर अपने दोस्तों के साथ समुद्र की सैर कर रही थी। इसी दौरान दोस्तों के साथ बातें करते वक्त उसका फोन उसके हाथ से फिसलकर नाव से नीचे समुद्र में गिर गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद एक सफेद व्हेल मछली अपने मुंह में दबाए हुए फोन को लेकर पानी के ऊपरी सतह पर आता है फिर नाव में बैठी ईशा आसानी ने उसके मुंह से अपने फोन को ले लेती है। इस बेहद खूबसूरत वीडियो को देखकर आपको भी उस व्हेल मछली से प्रेम हो जाएगा।