एक इराकी महिला ने हाल ही में 7 बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में 6 लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। पूर्वी इराक के दियाली प्रांत के एक अस्पताल में महिला ने बच्चों को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिलीवरी के बाद मां और बच्चे सभी अच्छी हालत में हैं। जन्म के बाद बच्चों की एक फोटो खींची गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
्स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता फ़िरस अल इज़ाववी ने रिपोर्टरों से बात करते हुए कहा कि यह एक नेचुरल डिलीवरी थी। सात बच्चों को जन्म देने के बाद मां बिल्कुल स्वस्थ हालत में है। बच्चों के पिता यूसुफ फडल का कहना है उनकी या उनकी पत्नी की परिवार बढ़ाने की योजना नहीं थी लेकिन अब उनके परिवार में 10 बच्चे शामिल हो चुके हैं।
लोवा में केनी और बॉबी मैककॉघी ने साल 1997 में सात बच्चों को जन्म दिया था। दंपत्ति का मानना है था भगवान की मर्जी से ऐसा हुआ। यह कपल अपने बच्चों की खबर को लेकर इतना चर्चित हुआ था कि राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे ने उन्हें अपने शो में बुलाया था।
बीते साल एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया था। इन बच्चों का जन्म लेबनान के जॉर्ज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हुआ था। बच्चों में तीन लड़कियां और तीन लड़के शामिल थे। बच्चों के माता पिता का नाम सियान विलियम्स और आरोन पालफ्रे था।