साउथवेस्ट एयरलाइंस फ्लाइट की फीमेल अटेंडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। दरअसल वह विमान में बैठे यात्रियों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दे रही थी जिसे वह रैप के अंदाज में बोल रही थी। उसका बोलने का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
ऐडेल नाम की इस लेडी फ्लाइट अटेंडेंट ने हमेशा की तरह विमान में बैठे यात्रियों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों से अवगत करा रही थी, लेकिन इस बार उसका तरीका अलग था। फ्लाइट अटेंडेंट ने अचानक से ही रैप करने के अंदाज में अपनी बातें बोलनी शुरू कर दी जिसे देख सभी यात्री हैरान रह गए।
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो विमान में बैठे एक यात्री के द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया था। रॉबर्ट स्ट्रैटन नाम का ये यात्री लॉस एंजेलिस से सॉल्ट लेक उटाह जा रहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के साथ ही उसने लिखा कि इसके पहले मैंने इस तरह से फ्लाइट का सफर नहीं किया था। यह अनुभव बेहद शानदार रहा। विमान में बैठे हर किसी ने इसे काफी एंजॉय किया। 35 सेकेंड के इस वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट को अपनी बातें शुरू करने से पहले क्लैप-क्लैप बोलते हुए सुना जा सकता है।
https://youtu.be/9Gd6qWHsliE
वह रैप शुरू करने से पहले यात्रियों से क्लैपिंग करने का अनुरोध कर रही थी। सेफ्टी इंस्ट्रक्शन को रैप अंदाज में बोलने के बाद लेडी ने कहा कि साउथवेस्ट एयरलाइंस में आपका स्वागत है। उसकी इस परफॉर्मेंस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई।