अस्पताल के डॉक्टरों को उस समय झटका लगा जब उन्हें टेस्ट के दौरान पता चला कि एक महिला की आंख के अंदर चार जिंदा मधुमक्खियां मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान के अस्पताल में पता चला कि ये मधुमक्खियां महिला की आंख के सॉकिट (आंख का गढ्ढा) में मौजूद थी और इस वजह से लगातार आंसू बह रहे थे। महिला ने डॉक्टरों को बताया कि खर पतवार साफ काम करते हुए अचानक उसकी आंख में कीड़े चले गए थे।
अब एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला की आंख के अंदर 3 मिलीमीटर की मधुमक्खी नजर आ रही है। महिला का इलाज ताइवान के फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया। अस्पताल में आंख से जुड़े मामलों के प्रमुख प्रोफेसर हंग सी-टिंग ने कहा कि पहला मेडिकल केस था जब आंख के अंदर जिंदा कीड़े पाए गए हैं।
मीडिया से बात करते हुए ची-टिंग ने कहा, ‘आंख की जांच के दौरान कीड़े मकोड़े की पैरों जैसी कोई चीज नजर आई। मैने माइक्रोस्कोप की मदद से इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए एक-एक करके बाहर निकाला। यह चार मधुमक्खियां थीं।’
महिला ने इस बारे में बताया कि खरपतवार और खास उखाड़ते समय उसकी आंखे अचानक दुखने लगीं। इसके बाद उसकी आंखों से आंसू बहने लगे और सूजन भी आ गई। महिला इसके बाद अस्पताल गई जहां डॉक्टर ने उसकी आंख से चार मधुमक्खियों को निकाला। मधुमक्खियों कई बार आंसुओं में मौजूद नमक से आकर्षित होकर इंसान की आंख में चली जाती हैं।