इस जगह बनाया गया दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जान हो जाएंगे दंग

हम आपको एक ऐसी खाने के चीज के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां, जापान की राजधानी टोक्यो के एक रेस्त्रां में दुनिया के सबसे महंगे बर्गर की बेकरी शुरु हो गई है। बता दें, इस बर्गर को Oak Door स्टीकहाउस में काम करने वाले शेफ पैट्रिक शिमादा ने तैयार किया है। इस बर्गर का नाम गोल्डेन जॉयट बर्गर रखा गया है। इस बर्गर का दाम 700 पाउंड मतलब 63,000 रुपए बताया जा रहा है। बर्गर की बिक्री जून तक ही की जाएगी।

बता दें, इस बर्गर को बनाने लिए काफी मेहनत की गई है और इसमें काफी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इस बर्गर को 1 किलोग्राम पैटी, वाग्यू बीफ स्लाइस, फॉसी ग्रास ट्रफल, लेट्यूस, चेडर पनीर, टमाटर एवं प्याज से भरा गया है, लेकिन इसमें सबसे खास बात है कि इसके बैंस पर सोने का छिड़काव भी किया गया है। यह बर्गर 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लंबा है। सूत्रों के अनुसार बताया गया है यह दुनिया का सबसे बड़ा बर्गर है।

इस बर्गर के लिए कुछ नियम भी बनाए गए है, जो भी इस बर्गर को ऑडर करना चाहता है, उसे तीन दिन एडवांस में बुकिंग करनी होगी। इस बर्गर को जापान के क्रीउन प्रिंस नरुहितो के पद संभालने की खुशी में तैयार किया गया है। इस बर्गर को लेकर खूब चर्चा की जा रही है।

कहा जा रहा है जितना महंगा ये बर्गर है उतना ही स्वादिष्ट भी है। इससे पहले दुबई में एक बर्गर को 36,700 दीनार यानी 10,000 डॉलर करीब सात लाख रुपए में खरीदा गया था। बर्गर की ब्रिकी से जो पैसे आए तो उसको स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली एनजीओ पिंक कैराव न को डोनेट किया गया था।